फोटो 13 बांका : 19 धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बांकायुवा जनता दल यू के बैनर तले समाहरणालय द्वार के सामने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. केंद्र सरकार की रोजगार विरोध नीति एवं बिहार के साथ किये गये वादों को पूरा नहीं करने के विरोध में पार्टी जिला संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की गयी. श्री कुमार ने सभा को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव के पहले जो वादे जनता के साथ किये थे उन वादों का आज तक पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने कहा था हर युवाओं के हाथों में रोजगार होगा. लेकिन सरकार इन वादों को दरकिनार करते हुए नियुक्त पर ही रोक लगा दी. युवा पहले भी बेरोजगार थे आज भी बेरोजगार हैं. सरकार इस ओर से मुंह मोड़ कर बैठी हुई है. इस मौके पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष ज्ञान आर्या, नीरज कुमार, महा सचिव, अशरफुल होदा, राजेश कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, पवन कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
केंद्र सरकार की नीति के विरोध में धरना
फोटो 13 बांका : 19 धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बांकायुवा जनता दल यू के बैनर तले समाहरणालय द्वार के सामने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. केंद्र सरकार की रोजगार विरोध नीति एवं बिहार के साथ किये गये वादों को पूरा नहीं करने के विरोध में पार्टी जिला संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय […]
