दो साल पूर्व घर से भागी कल्पना को पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया बरामदफोटो 13 बांका 18 : बरामद महिला बरामद युवती और उसका बच्चाप्रतिनिधि, पंजवारादो साल पूर्व थाना में दर्ज एक अपहरण के मामले को पंजवारा पुलिस ने मंगलवार को सुलझाने में सफलता पायी है. एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने पुलिस जवानों के साथ गुप्त सूचना पर युवती को बिक्रमपुर माड़ से बरामद कर लिया. युवती को देर शाम बांका कोर्ट ले जाकर 164 का बयान दिलवाया गया.क्या है मामलादेवनारायण दास ने 19 फरवरी 2013 को पंजवारा थाना में अपनी पुत्री कल्पना कुमारी के अपहरण को लेकर गांव के सोनू दास सहित तीन अन्य को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया था. उस वक्त थाना को दिये गये आवेदन के मुताबिक युवती अपनी फुआ श्यामसुंदर दास के घर सिमरिया गांव गयी हुई थी, जहां से उसका आरोपी ने अपहरण कर लिया. मामले को लेकर पुलिस तब से आरोपी की धर-पकड़ के लिए प्रयासरत थी.इधर पुलिस को दिये अपने इकबालीया बयान में युवती ने बताया है कि उसने सोनू नाम के युवक से पिछले दो साल पूर्व ही शादी रचा ली थी. युवती के साथ उसकी गोद में डेढ़ साल की छोटी बच्ची भी साथ थी. सोनू कुमार दास उसके ही गांव रणगांव का रहने वाला है, जिससे उसका काफ ी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका परिजन विरोध किया करते थे. युवती ने शादी के बाद दिल्ली में सोनू के साथ रहने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह मंगलवार को ही दिल्ली से अपने पति के साथ अपने गांव वापस लौट रही थी.
अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग का निकला
दो साल पूर्व घर से भागी कल्पना को पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया बरामदफोटो 13 बांका 18 : बरामद महिला बरामद युवती और उसका बच्चाप्रतिनिधि, पंजवारादो साल पूर्व थाना में दर्ज एक अपहरण के मामले को पंजवारा पुलिस ने मंगलवार को सुलझाने में सफलता पायी है. एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा […]
