छात्रों के बीच बांटी गयी साइकिल योजना की राशि

फोटो 12 बांका 5 : जिप अध्यक्षा श्वेता कुमारी प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कोझी पंचायत के हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय गोड़ा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनकुडि़या में जिला परिषद अध्यक्षा श्वेता कुमारी, प्रखंड प्रमुख रामानंद यादव ने साइकिल योजना की राशि बांटी. दोनों विद्यालयों में 159 छात्र-छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया. […]

फोटो 12 बांका 5 : जिप अध्यक्षा श्वेता कुमारी प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कोझी पंचायत के हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय गोड़ा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनकुडि़या में जिला परिषद अध्यक्षा श्वेता कुमारी, प्रखंड प्रमुख रामानंद यादव ने साइकिल योजना की राशि बांटी. दोनों विद्यालयों में 159 छात्र-छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनंत राम यादव, पूर्व मुखिया श्रीधर यादव, नंद किशोर राय, परमेश्वर यादवेंदू, समिति सदस्य मो. निजाम उद्दीन, राजेंद्र यादव मौजूद थे. उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनकुडि़या में बीडीओ दुनिया लाल यादव, मुखिया संजीव मंडल, उप मुखिया विवेकानंद तांती, प्रभारी प्रधान शिक्षक संगीता कुमारी, सहायक शिक्षक परमानंद राय, राकेश कुमार रंजन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >