एसडीपीओ को ऑटो चालकों ने दिया आवेदन

बांका: ऑटो रिक्शा चालकों ने एसडीपीओ को आवेदन देकर अन्य चालकों द्वारा बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि दर्जन भर वाहन मालिक एवं चालकों द्वारा नियम को ताक पर रख कर परिचालन किया जा रहा है. ये अपने वाहन का नियमानुसार नंबर लगाकर परिचालन नहीं करते हैं. […]

बांका: ऑटो रिक्शा चालकों ने एसडीपीओ को आवेदन देकर अन्य चालकों द्वारा बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि दर्जन भर वाहन मालिक एवं चालकों द्वारा नियम को ताक पर रख कर परिचालन किया जा रहा है. ये अपने वाहन का नियमानुसार नंबर लगाकर परिचालन नहीं करते हैं.

इससे अन्य वाहन चालकों एवं मालिकों में रोष है. ऑटो स्टैंड के लिए जिला प्रशासन ने स्थान निर्धारित किया है. बावजूद इसका पालन आज तक नहीं किया जा रहा है. जहां-तहां वाहनों को खड़ा सवारियों को बैठाया जाता है. आवेदन देने वालों में चालक अजय कुमार, कांतू सिंह, ज्योतिष कुमार, गौतम कुमार, सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों ऑटो चालक शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >