गौरव कुमार, अमरजीत कुमार, बादल कुमार, विजय तांती, रामदेव तांती, मदन तांती, संजय दास, परमेश्वर दास, नवल तांती, विक्रम कुमार, दिनेश तांती, राकेश कुमार, अधिक लाल यादव ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण आज तक उनके यहां बिजली नहीं पहुंच पायी है. छह माह पूर्व इस गांव में बिजली का कनेक्शन जोड़ने के लिए संवेदकों ने पोल गिराया, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी अब तक एक भी पोल गांव में नहीं गाड़ा गया है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द गांव में बिजली कनेक्शन देने की मांग की है.
विभाग की लापरवाही से नहीं गाड़ा गया पोल
बेलहर: प्रखंड अंतर्गत लौढ़िया पंचायत के दुहवा एवं जमनी गांव में अब तक विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में बिजली है, लेकिन दुहवा एवं जमनी गांव में न तो पोल लगे हैं और न ही बिजली का तार बिछा है. दोनों गांव पूरी तरह […]

बेलहर: प्रखंड अंतर्गत लौढ़िया पंचायत के दुहवा एवं जमनी गांव में अब तक विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में बिजली है, लेकिन दुहवा एवं जमनी गांव में न तो पोल लगे हैं और न ही बिजली का तार बिछा है.
दोनों गांव पूरी तरह अंधेरे में रहते हैं. लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है.