भागलपुर के स्कूल बंद हो गये डीएम अंकल

फोटो : 11 बांका 25 : कतार में खड़े बच्चे बांका. ठंड को देखते हुए भागलपुर के स्कूल बंद हो चुके हैं, लेकिन जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालय अब भी खुले हंै. पछुआ हवा जहां एक ओर घर से नहीं निकलने दे रही है, वैसे में छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानियों […]

फोटो : 11 बांका 25 : कतार में खड़े बच्चे बांका. ठंड को देखते हुए भागलपुर के स्कूल बंद हो चुके हैं, लेकिन जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालय अब भी खुले हंै. पछुआ हवा जहां एक ओर घर से नहीं निकलने दे रही है, वैसे में छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे तंग होकर अब छोटे छोटे बच्चे कहने लगे हैं कि डीएम अंकल स्कूल बंद कर दीजिए. बच्चों को स्कूल भेजने में उनके माता-पिता भी कतरा रहे हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि वह इस वक्त शहर से बाहर हैं. आने के बाद फैसला लिया जायेगा. इस संबंध में जिलाधिकारी के ओएसडी ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी इस संबंध में फैसला ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >