मोइनुल हक टुर्नामेंट : किशनगंज, भोजपुर, सारण व दरभंगा ने जीता मैच

फोटो 11 बांका 12 : उद्घाटन करते लोग प्रतिनिधि, बांकाजिले में चल बिहार के फुटबॉल महाकुंभ में रविवार को कई रोचक मुकाबले हुए. स्थानीय आरएमके इंटर स्तरीय स्कूल के मैदान पर दो मैच खेला गया. इसमें पहला मैच खगडि़या व किशनगंज के बीच खेला गया. इस मैच को किशनगंज ने 4-0 से जीता. इसी मैदान […]

फोटो 11 बांका 12 : उद्घाटन करते लोग प्रतिनिधि, बांकाजिले में चल बिहार के फुटबॉल महाकुंभ में रविवार को कई रोचक मुकाबले हुए. स्थानीय आरएमके इंटर स्तरीय स्कूल के मैदान पर दो मैच खेला गया. इसमें पहला मैच खगडि़या व किशनगंज के बीच खेला गया. इस मैच को किशनगंज ने 4-0 से जीता. इसी मैदान पर खेला गया दूसरा मैच दरभंगा व बेतिया के बीच हुआ. इसमें ट्राइ बे्रकर के द्वारा दरभंगा ने 3-2 से बेतिया को हराया. रविवार को बाराहाट के भेड़ा मोड़ मैदान पर खेले गये भोजपुर व शिवहर मैच में भोजपुर ने शिवहर को एक गोल से पराजित किया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मैच का उद्घाटन अनंत कुमार चौधरी ने किया. बौंसी के सीएम कॉलेज मैदान पर खेले गये मुकाबले में कटिहार ने सारण को तीन गोल से पराजित किया. इस मैच में दोनों टीमें आधे समय तक कोई गोल नहीं कर सकी थी. इसके बाद कटिहार के खिलाडि़यों ने मैच में अपनी पकड़ बनाते हुए विरोधी टीम के खिलाफ तीन गोल किये. मैच में रेफरी की भूमिका में हरेंद्र यादव, सतीश कुमार सिंह, मनोज मंडल और अमरेंद्र यादव ने निभायी. आज सेकेंड राउंड का मुकाबला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >