आदर्श ग्राम को लेकर बैठक आयोजित

कटोरिया. प्रखंड परिसर में रविवार को सांसद आदर्श ग्राम विकास की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी संजय कुमार ने की. मौके पर सांसद द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में प्रखंड के कोल्हासार पंचायत को चुने जाने को लेकर विकास संबंधी कायार्े की समीक्षा की गयी. उक्त पंचायत […]

कटोरिया. प्रखंड परिसर में रविवार को सांसद आदर्श ग्राम विकास की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी संजय कुमार ने की. मौके पर सांसद द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में प्रखंड के कोल्हासार पंचायत को चुने जाने को लेकर विकास संबंधी कायार्े की समीक्षा की गयी. उक्त पंचायत में आदर्श ग्राम बनाने को लेकर जिला स्तर पर कई शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. शिविर में ही आवेदनों को स्वीकृत कर पंचायत वासियों को लाभ देने का कार्य शुरू कर दिया गया है. प्रखंड स्तर पर पूरे पंचायत का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार किये जाने की बात बतायी गयी. रविवार को बैठक में ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में वृद्घावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा संबंधी दाखिल खारिज, पेयजल, बिजली आदि की समीक्षा की गयी. मौके पर बीडीओ रामपुकार यादव, सीओ सुबोध कुमार, बीओ प्रह्लाद मिश्र, बीसीओ प्रमोद कुमार झा, राजीव कुमार गुप्ता, रामकृष्ण दास, मनोज कुमार दास, गुंजन कुमार, मृत्युंजय राय, पुनम कुमारी, संजीत कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >