भव्यता के साथ मनेगा मतदाता दिवस :डीएम

बांका: समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहे डीएम साकेत कुमार ने कहा की प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य निर्वाचक सूची में निर्वाचकों के पंजीकरण में […]

बांका: समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहे डीएम साकेत कुमार ने कहा की प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य निर्वाचक सूची में निर्वाचकों के पंजीकरण में वृद्धि करना तथा मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है. सभी योग्य इच्छुक नागरिकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण, सभी व्यक्ति का मात्र एक स्थान पर निबंधन निर्वाचक की प्रविष्टि त्रुटि रहित करना.

यह हमलोगों का कर्तव्य है. जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में भी इसका आयोजन हो, समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार करें. समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को शपथ दिलायें. सभी नव पंजीकृत निर्वाचकों को तैयार मतदाता पहचान पत्र का वितरण दें. श्री कुमार ने महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि करने पर बल देते हुए कहा की राष्ट्रीय मतदाता दिवस का एक प्रमुख उद्देश्य निर्वाचक सूची में लिंग अनुपात अंतर को कम करना है.

विशेषकर युवा महिला, जिनकी उम्र 18 से 20 वर्ष है. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राम कुमार पोद्दार, जिला उप निर्वाचक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अनुमंडल उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली, बांका प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्र, एलडीएम प्रकाश पांडेय, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, संजय पंडित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >