मनरेगा संघ ने की बैठक

बांका. मनरेगा संघ कर्मी की बैठक शुक्रवार को शहर स्थित तारा मंदिर में हुई. अध्यक्षता करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले के पंचायत रोजगार सेवक राजकिशोर प्रसाद की निर्मम हत्या के विरोध में छोभ व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि संघ द्वारा सरकार से यह मांग की गयी है कि यदि जल्द […]

बांका. मनरेगा संघ कर्मी की बैठक शुक्रवार को शहर स्थित तारा मंदिर में हुई. अध्यक्षता करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले के पंचायत रोजगार सेवक राजकिशोर प्रसाद की निर्मम हत्या के विरोध में छोभ व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि संघ द्वारा सरकार से यह मांग की गयी है कि यदि जल्द दिवंगत पंचायत रोजगार सेवक के शव की बरामदगी एवं हत्यारे को सजा नहीं दी जाती है, तो संघ सरकार के विरोध उग्र आंदोलन करेगा. साथ ही मृत के परिजन को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर सहदेव प्रसाद, राजशेखर झा, राजकुमार रजक, सुमन कुमार, पंकज कुमार, रविशंकर सिंह, संजीव कुमार चौधरी, अनुज कुमार, वकील साह, विवेकानंद, विद्यासागर, शैलजा, ललन पासवान, जयकिशोर शर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >