बेलहर : थाना क्षेत्र के गोरगवां भगत पेट्रोल पंप के सामने संध्या चार बजे राजा होटल के पास खड़ी बाइक को एक युवक लेकर भागने लगा. उसी दौरान बाइक मालिक ने उस युवक को दौड़कर पकड़ा.
पकड़े गये युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बाइक मालिक पंकज कुमार यादव संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीचक गांव का रहने वाला है, जो कुमरसार विद्यालय में शिक्षक है. जानकारी के अनुसार शिक्षक खाना खाने के लिए होटल में बैठा था. आरोपी युवक ने पुलिस को अपना नाम पिंटू कुमार शर्मा पिता शिव शंकर शर्मा बताया है.
