बांका. भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. इसको लेकर गुरुवार को पार्टी ने अपने वरीय कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का प्रभार सौंपा. प्रखंड प्रभारी का काम होगा कि वह लोगों के बीच जाकर भाजपा की खासियत और राज्य सरकार की खामियों को बताये. इसके बाद अगर कोई आम जन पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना चाहता है, तो उनको पार्टी का सदस्य बनाये. यह जानकारी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने दी. इसके तहत बौंसी प्रखंड का प्रभारी विधायक सोनेलाल हेंब्रम, कटोरिया का रामानंद चौधरी, फुल्लीडुमर का मनोज यादव, बेलहर का गणेश चंद्र पांडेय, चांदन का दिगंबर यादव, शंभूगंज का अनिल कुमार सिंह, अमरपुर नगर का हरे कृष्ण पांडेय, अमरपुर ग्रामीण का विकास सिंह, बाराहाट का विधायक राम नारायण मंडल, बांका नगर का अजय दास, बांका ग्रामीण का जय शंकर चौधरी को प्रभारी बनाया गया है.
सदस्यता अभियान के लिए प्रखंड प्रभारी मनोनीत
बांका. भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. इसको लेकर गुरुवार को पार्टी ने अपने वरीय कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का प्रभार सौंपा. प्रखंड प्रभारी का काम होगा कि वह लोगों के बीच जाकर भाजपा की खासियत और राज्य सरकार की खामियों को बताये. इसके बाद अगर […]
