प्रेम प्रसंग में गोली मार कर युवक की हत्या

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कमरडीह गांव में बुधवार की शाम गोलीबारी की घटना में विभाश मंडल पिता हायेश्वर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन भागलपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत […]

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कमरडीह गांव में बुधवार की शाम गोलीबारी की घटना में विभाश मंडल पिता हायेश्वर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन भागलपुर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. जानकारी हो कि कमरडीह गांव के गंगा मंडल के पुत्र अमर कुमार से मृतक विभाष मंडल की पत्नी के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग को लेकर गंगा मंडल द्वारा विभाष मंडल की गोली मार कर हत्या की गयी. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाष मंडल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व ही हुई थी. जिसमें दो लड़की एवं एक लड़का भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >