बम फटने की खबर से पुलिस आई हरकत में, चार गिरफ्तार

अमरपुर. अमरपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के राजपुर गांव स्थित पैैक्स भवन में बम फटने से एक सैप जवान के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम राजपुर गांव के पुराने पैक्स भवन में बम फट गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस को सूचना […]

अमरपुर. अमरपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के राजपुर गांव स्थित पैैक्स भवन में बम फटने से एक सैप जवान के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम राजपुर गांव के पुराने पैक्स भवन में बम फट गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस को सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक महेश सिंह सैप जवानों के साथ राजपुर गांव पहुंचे. वहां उनलोगों ने देखा कि एक और बम वहां रखा हुआ है. उस बम को पुलिस निष्क्रिय करने का प्रयास करने लगी परंतु वह बम वहीं फट गया. इसमें सैप जवान जयकिशोर राय के पैर में बम का छींटा लगा. उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया गया. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई एवं प्रभारी थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ पुन: राजपुर गांव पहुंच गयी. वहां पुलिस ने कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा. जब पुलिस ने उनलोगों से पूछताछ शुरू की तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पुलिस ने उनलोगों की तलाशी ली जिसमें एकसिंघा गांव के बबलू यादव एवं शैलेंद्र यादव, बंधुडीह के मिथिलेश यादव एवं राजपुर के पंकज सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां उनसे पूछताछ जारी है. हालांकि पुलिस बम फटने की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है. जबकि ग्रामीणों की माने तो यह घटना सोलह आने सच है. इस संबंध में एसडीपीओ शशि शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >