ठंड से विक्षिप्त महिला की मौत

शव का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कारबांका. ढ़ाकामोड़-बांका मुख्य मार्ग के किनारे रैनिया गांव के समीप यात्री शेड में एक महिला का शव मिला. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से सड़क के किनारे स्थित यात्री शेड में करीब 30 वर्षीय महिला रहती थी जो विक्षिप्त थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि […]

शव का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कारबांका. ढ़ाकामोड़-बांका मुख्य मार्ग के किनारे रैनिया गांव के समीप यात्री शेड में एक महिला का शव मिला. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से सड़क के किनारे स्थित यात्री शेड में करीब 30 वर्षीय महिला रहती थी जो विक्षिप्त थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला आस-पास के गांव से भीख मांग कर अपना गुजारा कर रही थी. काफी ठंड में भी महिला यात्री शेड में ही रहती थी. इसी दौरान गुरुवार की रात उक्त महिला की मौत हो गयी. सुबह जब ग्रामीणों यात्री शेड के पास पहुंचे तो वहां महिला का शव पड़ा हुआ था. इसे देख कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही एसआइ मणी कुमारी व एनके सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया. इस संबंध में मणी कुमारी ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी जिसकी मौत ठंड के कारण हुई है. शव की पहचान विक्षिप्त महिला बताया जा रहा है. घर का पता नहीं हो पाया स्थानीय चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार स्थानीय पुलिस के द्वारा करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >