बांका. जिला किसान सलाहकार संघ की बैठक 28 दिसंबर को आयोजित की जायेगी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मो इम्तियाज आलम करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन शहर के जगतपुर स्थित रेलवे मैदान में किया जायेगा. इस आशय की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करेंगे. इसमें किसान सलाहकारों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. इसमें स्थानीय करण, वेतनमान एवं बीएलओ, बीइडब्लू के पद पर समायोजित करना सहित अन्य शामिल है. साथ ही जनवरी 2015 के पूर्व में घोषित पटना में आयोजित की जाने वाली कार्यक्रम पर भी चर्चा की जायेगी. श्री सिंह ने जिले के सभी किसान सलाहकारों को बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने कहा है.
28 को किसान सलाहकार संघ की बैठक
बांका. जिला किसान सलाहकार संघ की बैठक 28 दिसंबर को आयोजित की जायेगी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मो इम्तियाज आलम करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन शहर के जगतपुर स्थित रेलवे मैदान में किया जायेगा. इस आशय की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मुख्य अतिथि […]
