शिक्षा विभाग में मची लूट पर भाकपा करेगा आंदोलन

बीइओ की मनमानी को लेकर सड़क पर उतरेंगे भाकपा कार्यकर्ताफोटो 25 बांका 14 : संजय कुमार कीप्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल बूरा है. प्रखंड के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने का सरकारी दावा धोरैया में खोखला साबित हो रहा है. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में कार्यरत कर्मी व प्रखंड […]

बीइओ की मनमानी को लेकर सड़क पर उतरेंगे भाकपा कार्यकर्ताफोटो 25 बांका 14 : संजय कुमार कीप्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल बूरा है. प्रखंड के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने का सरकारी दावा धोरैया में खोखला साबित हो रहा है. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में कार्यरत कर्मी व प्रखंड के सीआरसीसी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की ओर ध्यान नहीं दे रहे है. ऐसे विभागीय कर्मियों पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कोई लगाम नहीं है. उक्त बातें पूर्व एमएलसी सह भाकपा नेता संजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कही. भाकपा नेता ने कहा कि बीआरसी में कार्यरत कर्मी व सीआरसीसी भोले-भाले शिक्षकों को डरा-धमका कर उनका आर्थिक शोषण कर रहे है. उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध जल्द ही भाकपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे तथा बीआरसी में कार्यरत कर्मियों को यहां से अन्यत्र जगह स्थानान्तरित किये जाने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन का रुख अख्तियार करेंगे. वहीं भाकपा राज्य परिषद सदस्य सह युवा नेता मुनीलाल पासवान ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों से अधिक विद्यालयों में पूर्व में प्रोत्साहन राशि के वितरण में बंदरबांट हुआ है. संबंधित माफियाओं के मिलीभगत से दर्जनों विद्यालयों में छात्रवृत्ति आदि से बच्चे वंचित है. उन्होंने कहा कि धंगरसा विद्यालय में राशि के गोलमाल की जांच को अबतक बीइओ द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे वहां के नामांकित छात्र अब भी प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं. गौरतलब हो कि कुछ वर्ष पूर्व धोरैया में निरीक्षण करने आये तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त मिनहाज आलम के बीआरसी निरीक्षण के दौरान अवैध वसूली किये जाने की पोल भी खोल चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >