फोटो 23 बांका : 16 प्रशिक्षण देते मत्स्य विभाग के पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकामत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलायी गयी राज्य योजना अंतर्गत विशेष घटक योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मत्स्य पालकों को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण मंगलवार से दी जा रही है. प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थी को मत्स्य पालन के लिए बैंक से ऋण भी मुहैया कराया जायेगा, ताकि योजना का लाभ शत-प्रतिशत लाभुकों को दिया जा सके. ऋण प्राप्त कर तालाब निर्माण 50 डिसमिल जमीन में 1.51 लाख रुपये करायेंगे. इसमें लाभुकों को 90 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा. इसके पश्चात ट्यूबवेल पंप सेट का अधिष्ठापन 0.50 लाख एवं 0.25 लाख रुपया से करायेंगे इसमें भी 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा. इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बताया कि प्रशिक्षण पांच बैच में दी जायेगी. प्रत्येक बैच में 30-30 प्रशिक्षणार्थी होंगे. प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण के लिए 30 प्रशिक्षणार्थी का एक बैच केंद्रीय मत्स्य की शिक्षण संस्थान काकीनाड़ा आंध्रप्रदेश एवं बैच मत्स्यकी महा विद्यालय पंत नगर प्रशिक्षण को भेजा जायेगा. क्षेत्र के 210 मत्स्य पालकों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जायेगा. इस क्षेत्र में जिले को पहला स्थान सूबे में प्राप्त हो सके. इस मौके पर प्रशिक्षणार्थी विजय हांसदा, मोहन बेसरा, दिनेश हेंब्रम, शिबू सोरेन, विजय कुमार बेसरा, नंद किशोर मुर्मू सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
मत्स्य पालकों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
फोटो 23 बांका : 16 प्रशिक्षण देते मत्स्य विभाग के पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकामत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलायी गयी राज्य योजना अंतर्गत विशेष घटक योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मत्स्य पालकों को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण मंगलवार से दी जा रही है. प्रशिक्षण […]
