जयपुर. ओपी क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के दिग्घीबांध गांव में मंगलवार को एमओ मनोज कुमार द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार गुलाबी के दुकानों की जांच की गयी. जांच के लिए दिग्घीबांध दुकान पहुंचे जहां दुकान बंद मिला. उसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की, तो पता चला कि एक माह का अनाज देकर कार्ड पर दो माह का दर्शाया दिया है और अनाज की कीमत भी ज्यादा ली जाती है. ग्रामीण नरेश यादव, जादो यादव, गोदो यादव, बुधन यादव, फूलो देवी, बैजू ठाकुर एवं बुधनी देवी सहित अन्य ग्रामीण लाभुकों से समस्या सुन कर राशन कार्ड की जांच की गयी. एमओ ने बताया कि जांच में ग्रामीणों का बात सही निकला है रिपोर्ट बना कर एसडीओ को भेज देंगे. वारंटी गिरफ्तार जयपुर. ओपी क्षेत्र के दर्जनों गांव में छापामारी अभियान चला कर मंगलवार को पांच वारंटी को गिरफ्तार किया गया. सुबह के कुहासे का फायदा उठा कर ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अपने दल-बल के साथ वारंटी को उनके घर से दबोच लिया. एटीएम के पास से खाली हाथ लौटते हैं उपभोक्ता फोटो 23 बांका 17 : खाली पड़े एटीएम प्रतिनिधि, जयपुरकटोरिया बाजार स्थित यूको बैंक एटीएम के भरोसे लोगों का कोई काम नहीं हो पा रहा है. इस जंगली क्षेत्र में दूर-दूर तक बाजार नहीं है. कटोरिया मुख्य बाजार एवं प्रखंड होने के कारण दूरदराज से लोग यहां आते हैं. लेकिन पैसे की निकासी के लिए जब एटीएम के पास आते हैं, तो खाली हाथ निराश होकर वापस होना पड़ता है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि लिंक फेल होगा या तो एटीएम का पैसा खत्म हो गया होगा. लेकिन आमलोग बताते हैं कि इस एटीएम का बराबर यही हाल देखा जाता है.
जांच के लिए पहुंचे एमओ, दुकान बंद
जयपुर. ओपी क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के दिग्घीबांध गांव में मंगलवार को एमओ मनोज कुमार द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार गुलाबी के दुकानों की जांच की गयी. जांच के लिए दिग्घीबांध दुकान पहुंचे जहां दुकान बंद मिला. उसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की, तो पता चला कि एक माह का अनाज देकर कार्ड पर दो […]
