बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो 23 बांका : 9 प्रतियोगिता में उपस्थित बालिका व अन्य प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का उदघाटन वॉलीबॉल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं बैडमिंटन संघ के सचिव अंबर मुखर्जी ने किया. प्रतियोगिता का आयोजन बिहार शिक्षक क्लब पटना एवं जिला इकाई बांका के […]

फोटो 23 बांका : 9 प्रतियोगिता में उपस्थित बालिका व अन्य प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का उदघाटन वॉलीबॉल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं बैडमिंटन संघ के सचिव अंबर मुखर्जी ने किया. प्रतियोगिता का आयोजन बिहार शिक्षक क्लब पटना एवं जिला इकाई बांका के तत्वावधान में किया गया. उद्घाटन मैच अंडर 12 बालिका वर्ग में विजेता कोमल कुमारी अभ्यास मध्य विद्यालय एवं उप विजेता दीपिका रानी सरस्वती विद्या मंदिर बांका रही. वहीं बालक वर्ग में विजेता सेंट जोसेफ के ऋषभ राज एवं उप विजेता इसी विद्यालय के सुयश कुमार रहे. तीसरे सेट में शुभम सिन्हा सरस्वती विद्या मंदिर विजेता एवं आरएमके इंटर स्तरीय विद्यालय के सौरभ कुमार उप विजेता रहे. इस मौके पर प्रतियोगिता प्रभारी राम किशोर सिंह, प्रदीप कुमार, शारीरिक शिक्षक चंदन कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे. आज अंडर 16 आयु वर्ग के बालक बालिका के बीच मैच खेला जायेगा. इस आशय की जानकारी कार्यक्रम समन्वयक राम किशोर सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >