अलाव के लिए जिले से नहीं मिला है निर्देश

फुल्लीडुमर. प्रखंड अंतर्गत किसी भी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शीतलहर में ठिठुर रहे लोगों ने कई बार संबंधित पदाधिकारी से अलाव जलाने की मांग की है. इस संबंध में अंचल अधिकारी मोतीलाल पासवान एवं अंचल निरीक्षक ने बताया कि जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं सरकार का कोई ऐसा निर्देश नहीं […]

फुल्लीडुमर. प्रखंड अंतर्गत किसी भी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शीतलहर में ठिठुर रहे लोगों ने कई बार संबंधित पदाधिकारी से अलाव जलाने की मांग की है. इस संबंध में अंचल अधिकारी मोतीलाल पासवान एवं अंचल निरीक्षक ने बताया कि जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं सरकार का कोई ऐसा निर्देश नहीं मिला है. आदेश मिलते ही अलाव की व्यवस्था की जायेगी. आग लगने से सारा सामान जल कर राख फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत दसुआ गांव में मोती मंडल के घर बीती रात आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया पति चुनचुन पंडित ने अंचलाधिकारी मोती लाल पासवान को दी. सीओ ने सूचना पाते ही अंचल निरीक्षक बाल मुकुंद दास को स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन देने को कहा. अंचल निरीक्षक घटनास्थल पर जांच की गयी. दो दिन के अंदर सरकारी नियम के अनुसार साधन उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं मुखिया रीता देवी ने बताया कि अग्नि पीडि़तों को राहत दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >