फोटो : 22 बीएएन 60 : लावारिस मोटरसाइकिलप्रतिनिधि, चांदन / कटोरियाआनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदुआरी पंचायत के धरहरा जंगल के निकट नदी किनारे लावारिस मोटरसाइकिल (जेएच15ए/9069 टीभीएस भिक्टर) को ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने सैप जवानों के सहयोग से बरामद कर ओपी लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑनर सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. दूसरी ओर एक अन्य मामले में थानाध्यक्ष एवं सअनि लालबाबू राय ने 307 के अभियुक्त अशोक दास, ग्राम नारायणडीह को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया.ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग कीचांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदुआरी पंचायत के जीयनडीह गांव के एक दर्जन ग्रामीणों ने ढोलडांड बगीचा से जीयनडीह गांव तक सड़क निर्माण की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है. ग्रामीण जालेश्वर यादव ने बताया कि बरसात के दिनों में माल-मवेशी एवं बीमार मरीजों को मुख्य सड़क मार्ग तक ले जाने में काफी समस्या होती है. कई बार आमसभा में पथ निर्माण के लिए दिया गया, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त की. ग्रामीण दौलत यादव, रमेश यादव, अलोल यादव, महेंद्र यादव, कामेश्वर यादव, झगरू यादव, लोकल यादव आदि ने बीडीओ से शीघ्र संपर्क पथ का निर्माण कराने की मांग की है.
लावारिस मोटरसाइकिल बरामद
फोटो : 22 बीएएन 60 : लावारिस मोटरसाइकिलप्रतिनिधि, चांदन / कटोरियाआनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदुआरी पंचायत के धरहरा जंगल के निकट नदी किनारे लावारिस मोटरसाइकिल (जेएच15ए/9069 टीभीएस भिक्टर) को ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने सैप जवानों के सहयोग से बरामद कर ओपी लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑनर सहित सभी पहलुओं […]
