अंतिम क्वाटर फाइनल मैच में पवई ने जमाया कब्जा

अमरपुर . क्षेत्र के भरको क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पवई की टीम विजयी रही. रविवार के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में केंदुवार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर में ऑल आउट होकर 102 रन बनाये. इसमें राहुल ने 25 गेंद […]

अमरपुर . क्षेत्र के भरको क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पवई की टीम विजयी रही. रविवार के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में केंदुवार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर में ऑल आउट होकर 102 रन बनाये. इसमें राहुल ने 25 गेंद पर तीन छक्का व 2 चौके की मदद से 37 रनों की पारी खेली. पवई टीम की ओर से गेंदबाजी में राजन सोलंकी ने 4 ओवर में चार विकेट चटकाये. जवाब में खेलने उतरी पवई की टीम ने मात्र 17. 5 बॉल में लक्ष्य का पीछा कर लिया. इसमें 103 रन व दो विकेट से मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजन सोलंकी को दिया गया. मैच का सफल संचालन संजीव कुमार यादव ने किया. राष्ट्र सेवा दल की हुई बैठक अमरपुर . क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहागंजाबाद में राष्ट्र सेवा दल की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के द्विवार्षिक सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ स्कूली छात्रों को 15 जनवरी से शारीरिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक माध्यमों से राष्ट्र सेवा दल में जोड़ कर बांका जिले को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. इसको बैठक हर हाल में इसे सर जमीन पर उतारने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुकेश पासवान, सत्य प्रकाश चौधरी, मो सलाउद्दीन, घनश्याम मिश्र, पार्वती कुमारी, राजकुमार, अवधेश पंडित, अवधेश कुमार शर्मा, आलोक कुमार झा, पंकज कुमार दास, फंटुस कु मार, विभाष कुमार, अमित कुमार सहित लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >