तीन जनवरी से पोशाक राशि का होगा वितरण

बांका . जिले के विभिन्न विद्यालयों में सरकार द्वारा चलायी जा रही छात्रवृत्ति व पोशाक राशि योजना की राशि 22 दिसंबर से वितरित करने का आदेश विभागीय पदाधिकारी को द्वारा की गयी थी. व्यवधान के कारण अब इस राशि का वितरण 3 जनवरी 2015 से की जायेगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार […]

बांका . जिले के विभिन्न विद्यालयों में सरकार द्वारा चलायी जा रही छात्रवृत्ति व पोशाक राशि योजना की राशि 22 दिसंबर से वितरित करने का आदेश विभागीय पदाधिकारी को द्वारा की गयी थी. व्यवधान के कारण अब इस राशि का वितरण 3 जनवरी 2015 से की जायेगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि ट्रेजरी व बैंक की लापरवाही के कारण योजना की राशि तय तिथि के अनुसार विद्यालयों में नहीं हो पायेगी. 22 दिसंबर को तय की गयी तिथि में सिर्फ शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्रों की राशि का वितरण किया जायेगा. इसके लिए विभागीय पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र में कैंप करेंगे. शेष बचे जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में 3 जनवरी 2015 को पोशाक व छात्रवृत्ति योजना की राशि का वितरण किया जायेगा. कोषागार व बैंक की लापरवाही के कारण आये व्यवधान से तिथि में बदलाव किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >