आग में झुलसी महिला की मौत

जयपुर . ओपी क्षेत्र के तीतलाखो गांव के गंगाधर यादव की पुत्री कुंती देवी 11 दिसंबर ेको आग में झुलस गयी थी. जिनका इलाज भागलपुर मायागंज में किया जा रहा था. जानकारी हो कि वह अपने घर में खाना बना रही थी. इसी क्रम में साड़ी में किसी तरह से आग पकड़ गया जिससे उनका […]

जयपुर . ओपी क्षेत्र के तीतलाखो गांव के गंगाधर यादव की पुत्री कुंती देवी 11 दिसंबर ेको आग में झुलस गयी थी. जिनका इलाज भागलपुर मायागंज में किया जा रहा था. जानकारी हो कि वह अपने घर में खाना बना रही थी. इसी क्रम में साड़ी में किसी तरह से आग पकड़ गया जिससे उनका शरीर बूरी तरह से जल गया था. शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी.आज बनेगा एमडीएम जयपुर . ओपी क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय इंद्रालीला में पिछले सात दिनों से एमडीएम बंद है. प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में दो रसोइया रानी देवी व कविता देवी है. दोनों का तबीयत खराब है. शनिवार को मध्याह्न भोजन बनाया जायेगा. बाइक चोरी का नहीं मिला सुराग जयपुर . कटोरिया प्रखंड के पड़रिया मोड़ से बीते मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी की गयी थी. जिसका सुराग अभी तक नहीं मिला है. दिनेश यादव ने कटोरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिये है. थाना प्रभारी प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि चोर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है जल्द ही बाइक बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >