मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

धोरैया . थाना क्षेत्र के बड़ेरी संथाली टोला ग्राम निवासी सरयुग मंडल ने गालीगलौज करते हुये मारपीट किये जाने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई है. प्राथमिकी में गांव के ही गुड्डु तांती, चांदपुर के राजेश मंडल व शिवो साह को नामजद अभियुक्त बनाया है. सूचक ने कहा है कि 17 दिसंबर की रात अपने […]

धोरैया . थाना क्षेत्र के बड़ेरी संथाली टोला ग्राम निवासी सरयुग मंडल ने गालीगलौज करते हुये मारपीट किये जाने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई है. प्राथमिकी में गांव के ही गुड्डु तांती, चांदपुर के राजेश मंडल व शिवो साह को नामजद अभियुक्त बनाया है. सूचक ने कहा है कि 17 दिसंबर की रात अपने घर पर धान पीट रहे थे. तभी आरोपीगण आये तथा मारपीट करते हुये जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.पंचायत समिति की बैठक स्थगितधोरैया . गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आहूत होने वाली पंचायत समिति की बैठक स्थगित कर दी गयी. रजौन के फैजपुर में मंत्री के कार्यक्रम में बीडीओ की प्रतिनियुक्ति होने के कारण बैठक को टाल दिया गया. प्रमुख राधा देवी ने बताया कि अब पंचायत समिति की बैठक आगामी 23 दिसंबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >