फोटो :18 बांका 8 – एसपी से फरियाद करते पहाडि़या जाति के लोग – अब मिल रही है मुकदमे में फंसाने की धमकीप्रतिनिधि, बांकाजिलाधिकारी के जनता दरबार में जिले के विभिन्न मामलों को लेकर करीब पांच दर्जन से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्या को लेकर फरियाद की. इसी क्रम में एसपी डॉ सत्यप्रकाश को आवेदन देकर तेलियाकुरी गांव के आवेदकों ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा जमाकर उन्हें बेदखल करने की बात कही है. सत्यनारायण यादव, जगन्नाथ यादव, मनोज यादव सहित अन्य दबंग प्रवृत्ति के लोग ने गरीब आवेदक पर धौंस जताते हुए भूमि से बेदखल कर दिया है. तेलियाकुरा के पहाडि़या जाति के लोगों को 1970-71 में बंदोबस्ती के रूप में भूमि उपलब्ध करायी गयी थी. हरि यादव ने परवाना मांग कर लोगों से कहा कि केवाला करा देंगे पर इसी क्रम में बौंसी जाने के दौरान कागजात का झोला छूट गया. ऐसी झूठी कहानी गढ़कर केवाला के कागज में पहाडि़या लोगों का नाम ब्लेड से काटकर हटाते हुए अपना नाम दर्ज कर लिया. इस संबंध में चुड़की मरांडी, गुरु हेंब्रम, लूखी हेंब्रम, सीताराम मरांडी, सुमी हांसदा सहित डेढ़ दर्जन आवेदकों ने एसपी से गुहार लगाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है.
साहब दबंगों ने जमीन पर कर लिया है कब्जा
फोटो :18 बांका 8 – एसपी से फरियाद करते पहाडि़या जाति के लोग – अब मिल रही है मुकदमे में फंसाने की धमकीप्रतिनिधि, बांकाजिलाधिकारी के जनता दरबार में जिले के विभिन्न मामलों को लेकर करीब पांच दर्जन से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्या को लेकर फरियाद की. इसी क्रम में एसपी डॉ सत्यप्रकाश को आवेदन […]
