22 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी में

बांका . शहर के रेलवे मैदान में गुरुवार को सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के वरीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने की. बैठक में सर्व सम्मति से पटना 22 दिसंबर को प्रदर्शनी एवं विधान सभा घेराव करने का निर्णय लिया गया. श्री कुमार ने कहा कि विधान सभा सत्र […]

बांका . शहर के रेलवे मैदान में गुरुवार को सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के वरीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने की. बैठक में सर्व सम्मति से पटना 22 दिसंबर को प्रदर्शनी एवं विधान सभा घेराव करने का निर्णय लिया गया. श्री कुमार ने कहा कि विधान सभा सत्र चालू सत्र के दौरान विधायक दिनेश सिंह यादव द्वारा सांख्यिकी स्वयं सेवकों के हित के लिए प्रश्न खंडन करेंगे साथ ही स्थान रूप से नियोजन की भी चर्चा करेंगे. समर्थन के लिए क्षेत्र के विधायकों से भी अपील किये. बैठक में निर्णय लिया कि अपने-अपने क्षेत्र के विधायक स्वयं मिल कर मांग पत्र सौंप कर सरकार से सकारात्मक विचार करने की अपील करेंगे. इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष कुमार मुकुल, संजय सुमन, आशीष कुमार, सुनील कुमार, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आर्यन कुमार, दुर्गा कुमारी, पूर्णानंद झा, दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >