बांका : महादलित आयोग की टीम ने बुधवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार से मिलकर महादलित के विकास की चर्चा की. इस मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे. मौके पर आयोग की टीम की ओर से अध्यक्ष संजय कुमार राम ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम पर चर्चा की.
साथ ही महादलित बस्ती में बिजली की स्थिति पर चर्चा करतेहुए आयोग ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दो दिनों के अंदर जजर्र तार को बदलने का आदेश दिया. वहीं डीसीएलआर से चर्चा करते हुए आयोग ने कहा कि महादलित को दी गयी जमीन का मालिकाना हक उनको मिला है या नहीं. जिस पर टीम ने जल्द से ही बचे हुए लोगों को पर्चा देने का आश्वासन दिया. वहीं चांदन में अनुसूचित जाति छात्रवास को भी ठीक करने के आदेश दिये. जिस पर जल्द कार्य करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया. वहीं आयोग ने कहा कि वैसे एससी एसटी छात्र जिनका 70 प्रतिशत उपस्थिति नहीं बनी है उनको भी सरकारी योजना का लाभ मिलनी चाहिए.
वहीं कल्याण विभाग की ओर से बनने वाले छात्रवास पर भी चर्चा की गयी. एससी एक्ट मामले के जल्द छानबीन कर कोर्ट में चाजर्शीट दाखिल करके के आदेश एससीएसटी थानाध्यक्ष को दिया गया. वहीं विजय नगर के जन वितरण प्रणाली विक्रेता नवीन साह तथा बेलहर हथयाडाड़ा के जनवितरण प्रणाली विक्रेता जिस पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड पर अनाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जल्द कार्रवाई की अनुशंसा की है. इस मौके पर जिलाधिकारी साकेत कुमार, एसपी डॉ सत्य प्रकाश, एसडीओ शिव कुमार पंडित, सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी, सिविल सजर्न, बिल्डिंग विभाग के अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी सहित अन्य पस्थित थे.
महादलित टोले का किया निरीक्षण
समन्वयक व विकास मित्र की बुधवार को बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार राज्य महादलित आयोग के सदस्य संजय राम ने की. बैठक को संबोधित कर उन्होंने कहा महादलित के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं. इन योजनाओं का लाभ उठायें. इस पर धांधली व बिचौलिया संस्कृति की मनमानी बरदाश्त नहीं की जायेगी. क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई इंदिरा आवास लाभुकों ने इसमें कार्यरत सहायक द्वारा बिचौलिया का काम करने की शिकायत की. साथ ही बताया कि सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण में एनओसी प्रमाण पत्र निर्गत नहीं कराते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि कल्याण पदाधिकारी की मिली भगत से विकास मित्र को अपने गिरफ्त में लेकर शेड का निर्माण कार्य अपने स्तर से करने की कोशिश में लगे है.
इससे विकास मित्रों का शोषण व दोहन हो रहा है. विकास मित्रों के द्वारा कहा गया एसडीओ द्वारा दिये गये आदेशानुसार आरटीपीएस काउंटर पर महादलितों की पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन नहीं ली जा रहीं है. इससे कार्य बाधित हो रहा है लाभुकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रही है. इस पर श्री राम ने सभी कार्य को पटरी पर लाने का आश्वासन दिये. इस मौके पर प्रखंड समन्वयक परशुराम पारस, कैलाश दास, घनश्याम कुमार, प्रकाश रजक, जयलाल दास, पप्पू कुमार दास, मनोज कुमार, अमर कुमार, मुकेश कुमार, विसेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे.
