बांका . साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिला साक्षरता प्रेरकों का एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल एवं प्रधान सचिव आर के महाजन से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस विषय में जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार सिंंह ने बताया कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, बकाये मानदेय का अविलंब भुगतान किये जाने, पंचायत का खाता संचालन एवं राज्य सरकार को निर्धारित 25 प्रतिशत राशि ससमय उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के संबंध में आश्वासन मिला है. आश्वासन प्राप्ति से प्रेरकों में हर्ष व्याप्त है. शिष्टमंडल के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार राय, त्रिपुरारी कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, कुंदन कुमार, धनंजय कुमार एवं राकेश कुमार शामिल थे.
साक्षरता प्रेरक संघ को मिला आश्वासन
बांका . साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिला साक्षरता प्रेरकों का एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल एवं प्रधान सचिव आर के महाजन से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस विषय में जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार सिंंह ने बताया कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, बकाये मानदेय का अविलंब […]
