शंभुगंज . प्रखंड सभागार में मंगलवार को वरीय उपसमाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में वरीय उपसमाहर्ता द्वारा बताया गया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ सौहार्द व सम्मान पूर्वक व्यवहार करें, किसी भी कार्यालय में जन प्रतिनिधि व आमजनों के आने पर उन्हें आदर के साथ बैठायें. इस मौके पर बीडीओ राकेश कुमार, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, अंचल निरीक्षक शरत कुमार मंडल, बीसीओ संजीव कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, बीपीआरओ अंजु कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, महिला पर्यवेक्षिका अपर्णा कुमारी, ममता कुमारी सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
जनवितरण दुकानदारों को दिया निर्देश शंभुगंज . एसएसपीएस महाविद्यालय शंभुगंज परिसर में मंगलवार को एसडीओ शिव कुमार पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण दुकानदारों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीओ द्वारा सभी जनवितरण दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार ससमय खाद्यान्न का उठाव कर लाभुकों के बीच वितरण करें.
ई-चालान समय पर जमा करें, दुकान खुला रखें, लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार करें, कम वजन नहीं दे, लाभुकों द्वारा ज्यादा शिकायत नहीं किया जाय. इस मौके पर एमओ सीबी सिंह, जिला डीलर संघ के अध्यक्ष सचितानंद तिवारी, गोपाल सिंह, श्रवण मोदी, अनुज कुमार सिंह, देवकी मंडल, संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित सभी डीलर उपस्थित थे.
