सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने पर एकजुट हुए कार्यकर्ता

फोटो: 15 बांका-8- सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बांका . जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर क्षेत्रवार लक्ष्य को प्राप्त करना है. आगामी 31 दिसंबर […]

फोटो: 15 बांका-8- सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बांका . जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर क्षेत्रवार लक्ष्य को प्राप्त करना है. आगामी 31 दिसंबर तक सभी क्षेत्रों से भरे गये नये सदस्यता फार्म को जिला कार्यालय में जमा कराना आवश्यक है.पर्यवेक्षक शशीकांत तिवारी ने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकलापों पर जम कर भड़ास निकालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार झूठे वादों का ढिंढोरा पीट कर जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कमेटी में चल रहे सदस्यता अभियान का जायजा लिया. क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं, प्रखंड पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की अद्यतन जानकारी बैठक के दौरान उपलब्ध करायी. इस मौके पर सदस्यों ने श्यामाकांत झा,महेश्वरी यादव, महिपलाल पंडित, बंटी सिंह, राहुल प्रताप सिंह,अभिषेक चौहान, सोनू सिंह, रमेंद्र कुमार सिंह, मो रफीक आलम, भोला सिंह, नंदकिशोर साह,सुबोध कुमार मिश्रा, विभाष चंद्र चौधरी, परमानंद मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, मो सरताज, रू पम देवी,उमाशंकर दास एवं अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >