लोजपा ने सम्मेलन को सफल बनाने लिए की बैठक

अमरपुर . लोजपा नेताओं ने विधान सभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है. सोमवार को लोजपा नेताओं ने डाक बंगला परिसर में 28 नवंबर को विधानसभा सम्मेलन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने किया. जबकि लोजपा के जिलाध्यक्ष बेबी यादव कार्यकर्ताओं को […]

अमरपुर . लोजपा नेताओं ने विधान सभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है. सोमवार को लोजपा नेताओं ने डाक बंगला परिसर में 28 नवंबर को विधानसभा सम्मेलन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने किया. जबकि लोजपा के जिलाध्यक्ष बेबी यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा सम्मेलन में युवा सांसद एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान भी शिरकत कर रहे है. इस लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी होगी. दलित सेना के कार्यकर्ताओं को अधिक – अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करें. ताकि सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की योजना व आगामी विधान सभा चुनाव की रुप रेखा तैयार की जा सकी. बैठक में दलित सेना के जिलाध्यक्ष विजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता तिवारी, जिला प्रवक्ता विपिन सिंह, महिला सेल के अध्यक्ष मुन्नी देवी, भागलपुर की महिला अध्यक्ष नगमा परवीन, रूबेदा, रेहना, पूनम देवी, शंकर रजक, चंदन साह, पंकज सिंह ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में छंगुरी मंडल, भूषण साह, करीम, सुनील यादव, राकेश शर्मा, मुन्नेश, प्रिंस गुप्ता, महेश मंडल, वरुण पासवान, बालेश्वर दास, राजेश पासवान, सुरेंद्र साह सहित लोजपा नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >