फोटो: 15 बांका 1 : विधायक ने नारियल फोड़ कर पुल का शिलान्यास करते अमरपुर . मुख्यमंत्री पुल निर्माण योजना के तहत सोमवार को शोभानपुर पंचायत के धनांय गांव में विधायक ने पुल का शिलान्यास किया. विधायक जनार्दन मांझी ने धनांय गांव के नहर पर 25 लाख की लागत से मुख्यमंत्री पुल निर्माण का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. विधायक मांझी ने ग्रामीणों को बताया कि आजादी के बाद से ही इस गांव में न ही पुल था और ना ही सड़क. यहां के लोगों को नसीब नहीं था लेकिन मेरे प्रयास से इस गांव में पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. जल्द ही इस गांव को संपर्क पथ से जोड़ने के लिए पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में अभी एक दर्जन से ज्यादा पुल का निर्माण कार्य भी जल्द ही प्रारंभ कराया जायेगा. साथ ही क्षेत्र में हर गांवों को संपर्क पथ से जोड़ने के पीसीसी पथ का निर्माण के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जायेगा. विधायक के साथ एसडीओ शिव नंदन प्रसाद सिंह, जेई सुजीत कुमार, जिला महासचिव अरुण राय, प्रखंड अध्यक्ष सुजाता वैद्य, मुखिया शिव प्रसाद मंडल, शंभु दास, प्रखंड महासचिव मिथलेश सिंह, युवा अध्यक्ष ई. निरज शर्मा, नारायण मांझी, पैक्स अध्यक्ष सिकंदर कापरी, जनार्दन मांझी, अरुण मंडल, गंगा मंडल, गंगा मांझी, संजय मंडल, विजय मंडल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
विधायक ने किया पुल का शिलान्यास
फोटो: 15 बांका 1 : विधायक ने नारियल फोड़ कर पुल का शिलान्यास करते अमरपुर . मुख्यमंत्री पुल निर्माण योजना के तहत सोमवार को शोभानपुर पंचायत के धनांय गांव में विधायक ने पुल का शिलान्यास किया. विधायक जनार्दन मांझी ने धनांय गांव के नहर पर 25 लाख की लागत से मुख्यमंत्री पुल निर्माण का नारियल […]
