लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे चिराग

प्रतिनिधि, अमरपुर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर लोजपा नेताओं ने कमर कस ली है. लोजपा के जिला अध्यक्ष बेबी यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 28 दिसंबर को लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के द्वारा अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के […]

प्रतिनिधि, अमरपुर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर लोजपा नेताओं ने कमर कस ली है. लोजपा के जिला अध्यक्ष बेबी यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 28 दिसंबर को लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के द्वारा अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जायेगा. बैठक में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होकर आगे की रूपरेखा तैयार की जायेगी, जिसको लेकर सोमवार को अमरपुर के डाक बंगला परिसर में एक सभा का आयोजन किया जायेगा. विधान सभा क्षेत्र के सभी लोजपा कार्यकर्ता के अलावे लोजपा के समर्थक मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >