अच्छे दिन लाने का सब्ज बाग दिखाकर जनता को भाजपा ने ठगाफोटो 14 बांका 4 : पत्रकारों से बातचीत करते सांसद व अन्य प्रतिनिधि, धोरैयादिल्ली की गद्दी पर बैठी केंद्र सरकार जनविरोधी है. झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन की सरकार बनेगी. उक्त बातें रविवार को बांका लोकसभा के राजद सांसद सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने झारखंड चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व धोरैया में प्रखंड राजद कोषाध्यक्ष नवलकिशोर यादव के आवास पर पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि भाजपा देश व झारखंड के लिए नुकसानदायक है. भाजपा ने देश को युवाओं को झूठा प्रलोभन देकर सत्ता पर काबिज होने का काम किया. छह माह बाद भी मोदी सरकार काला धन वापस लाने की अपनी बात पूरा नहीं कर पायी है. मनरेगा का पैसा काटा जा रहा है. इसे बंद करने की साजिश हो रही है. पांच करोड़ युवा बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कह कर केंद्र सरकार सत्तासीन तो हो गयी लेकिन अब जनता का मोह भाजपा से भंग हो गया है. मौके पर सांसद के साथ पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष नरेश दास, लुकमान अंसारी, चुल्हाय यादव, पंचानंद यादव, हीरा कापरी सहित अन्य उपस्थित थे.
झारखंड में बनेगी महागंठबंधन की सरकार : जयप्रकाश
अच्छे दिन लाने का सब्ज बाग दिखाकर जनता को भाजपा ने ठगाफोटो 14 बांका 4 : पत्रकारों से बातचीत करते सांसद व अन्य प्रतिनिधि, धोरैयादिल्ली की गद्दी पर बैठी केंद्र सरकार जनविरोधी है. झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन की सरकार बनेगी. उक्त बातें रविवार को बांका लोकसभा के राजद सांसद सह झारखंड […]
