किसानों को सूक्ष्म सिंचाई का दिया प्रशिक्षण

फोटो : 13 बांका 20 : दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि प्रतिनिधि, बांकाकृषि विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों व कृषक महिलाओं को सूक्ष्म सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर व टपक सिंचाई के बारे में बताया गया. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुनीता कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस […]

फोटो : 13 बांका 20 : दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि प्रतिनिधि, बांकाकृषि विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों व कृषक महिलाओं को सूक्ष्म सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर व टपक सिंचाई के बारे में बताया गया. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुनीता कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर प्रीमियर एग्रीटेक कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार एवं बिहार के वितरक मनोज कुमार ने ड्रीप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी. जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से सघन बागवानी, अंतवर्ती खेती व समय से खेती करने में किसानों को फायदेमंद होगा, जिसमें वाजिब उत्पादन प्राप्त हो सकता है. बांका जिला में सिंचाई का साधन पर्याप्त नहीं है और बारिश भी लगातार कुछ सालों से कम हो रही है. इसलिए सूक्ष्म सिंचाई अति आवश्यक है. बांका जिला के प्रगतिशील किसानों को खरीदने के लिए बिहार सरकार द्वारा 45 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है, जिन किसानों के पास उबड़-खाबड़ जमीन है और सिंचाई का साधन पर्याप्त नहीं है, उन किसानों के लिए अति उपयोगी साबित हो सकता है. इस अवसर पर सैकड़ों किसान एवं केंद्र की वैज्ञानिक शिखा चौधरी, डॉ सीमा सिन्हा, श्री रघुवर साहू व श्री संजय कुमार मंडल सहित अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >