फोटो 10 बांका 13 : कथा वाचक की तसवीरप्रतिनिधि, पंजवारामानव तन परोपकार के लिये दिया गया परमात्मा की अनुपम सौगात है. धरा पर बसे जिस व्यक्ति ने परोपकार से नाता तोड़ा उसका जीवन बेबस बन कर रह जाता है. अपने अमृत वाणी से सराबोर कर रहे स्वामी भवेशानंद जी महाराज ने बुधवार को पंजवारा राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित शिव महापुराण सप्ताह भागवत के तीसरे दिन भक्तों के बीच कही.स्वामी भवेश जी ने श्रद्धालुओं से भरे मैदान में कहा अहंकार मनुष्य, दानव एवं देवता तक को नाश के द्वार तक लेकर जा पहुंचता है. बलशाली भष्मासुर भी भगवान शिव के वरदान से अति अहंकारी हो गया था. लेकिन अंत में उसे अपने ही किये की सजा मिली.और अपने मांगे गये वरदान से ही उसका नाश हुआ. कथा आयोजन के दौरान देर शाम कथा स्थल से राम दरबार की झांकी निकाली गयी. जिसे देखने पुरा पंजवारा बाजार उमड़ पड़ा. मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही. झांकी विद्यालय के मैदान से निकल कर पूरे बाजार होकर पुन: कथा स्थल पर पहुंची. कथा के आयोजन को लेकर बाजार वासी तन मन धन से सक्रिय हैं.
अहंकार नाश का कारण बनता है : स्वामी
फोटो 10 बांका 13 : कथा वाचक की तसवीरप्रतिनिधि, पंजवारामानव तन परोपकार के लिये दिया गया परमात्मा की अनुपम सौगात है. धरा पर बसे जिस व्यक्ति ने परोपकार से नाता तोड़ा उसका जीवन बेबस बन कर रह जाता है. अपने अमृत वाणी से सराबोर कर रहे स्वामी भवेशानंद जी महाराज ने बुधवार को पंजवारा राज्य […]
