कागजात नहीं रहने पर चार वाहन जब्त

जयपुर . ओपी क्षेत्र में बुधवार को झारखंड सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें वाहनों का कागजात, चालक का लाइसेंस एवं डिक्की खोलकर चेक किया गया. इस दौरान गाड़ी का कागजात नहीं रहने पर चार वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया. चेकिंग अभियान में ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सअनि योगेंद्र भगत के […]

जयपुर . ओपी क्षेत्र में बुधवार को झारखंड सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें वाहनों का कागजात, चालक का लाइसेंस एवं डिक्की खोलकर चेक किया गया. इस दौरान गाड़ी का कागजात नहीं रहने पर चार वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया. चेकिंग अभियान में ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सअनि योगेंद्र भगत के साथ सैप जवान थे. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी का कागजात दिखाने के बाद जब्त गाड़ी को छोड़ दिया जायेगा. 21 महिलाओं का बंध्याकरण जयपुर . ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र जयपुर में मंगलवार की देर रात तक बंध्याकरण किया गया. शिविर में 21 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन चिकित्सा प्रभारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल, डा. दीपक भगत, डा रविंद्र कुमार सहयोगी उदय वर्मा, एएनएम उषा कुमारी, बेरोनिका मुर्मू, आशा फेसिलेटर मीना देवी, अनिता देवी, आशा मंजु देवी, विनिका देवी, सचिना कुमारी, लोरी खातून सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >