बेलहर . प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में बुधवार को बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी सेविका को सामाजिक अंकेक्षण का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का प्रारंभ सीडीपीओ पामेला टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके तहत 20 दिसंबर को हर आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में होने वाली सामाजिक अंकेक्षण बैठक के तहत परियोजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के बीच देने की जानकारी दी गयी. इसके तहत टेली फिल्म के माध्यम से परियोजना के छह महत्वपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण, स्कूल पूर्व शिक्षा, किशोरियों को टीएचआर, गर्भवती महिला की देख भाल, शिशु वती महिला की देख भाल एवं अतिकुपोषित बच्चों की देख भाल की जानकारी दी गयी. इस मौके पर पर्यवेक्षिका तरणु आर, नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी के साथ सभी सेविका उपस्थित थे. यही प्रशिक्षण गुरुवार को वार्ड सदस्यों को दिया जायेगा. अधिकारी व्यवहार सुधारें, नहीं तो होगी हड़ताल : संघ फोटो 10 बांका 1 : काला बिल्ला लगाकर कर्मचारी बेलहर . प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को बांका अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा रजौन के कर्मी के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने के विरोध में काला पट्टा बांध कर कार्य किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महासंघ के द्वारा 10 व 11 दिसंबर को काला बिल्ला लगा कर कार्य किया जायेगा. यदि इस पर भी अधिकारी अपने व्यवहार में सुधार नहीं लायेंगे तो आगे महासंघ के निदेश पर हड़ताल किया जायेगा. इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर, अमरजीत कुमार, मो. मुजतफा, ललित कुमार, निकुंभ कुमार गुड्डू, अरुण मंडल, जनार्धन झा, मंसाय मुर्मू, पवन कुमार मेहतर सहित अन्य शामिल थे.
सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
बेलहर . प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में बुधवार को बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी सेविका को सामाजिक अंकेक्षण का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का प्रारंभ सीडीपीओ पामेला टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके तहत 20 दिसंबर को हर आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र में होने वाली सामाजिक अंकेक्षण बैठक के तहत परियोजनाओं […]
