डाक मेले में लोगों ने खुलवाया खाता

फोटो 9 बांका : 8 डाक मेले में उपस्थित लोग बांका . प्रखंड क्षेत्र के जोगडीहा गांव स्थित ग्रामीण डाक घर में डाक मेला का आयोजन किया गया. इस में उपस्थित लोगों को जानकारी डाक अधीक्षक भागलपुर दिलीप झा ने ग्रामीण डाक सेवाओं के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डाक घरों में सबसे […]

फोटो 9 बांका : 8 डाक मेले में उपस्थित लोग बांका . प्रखंड क्षेत्र के जोगडीहा गांव स्थित ग्रामीण डाक घर में डाक मेला का आयोजन किया गया. इस में उपस्थित लोगों को जानकारी डाक अधीक्षक भागलपुर दिलीप झा ने ग्रामीण डाक सेवाओं के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डाक घरों में सबसे कम राशि 20 रुपये जमा कर अपना खता चालू कर सकते है यह सुविधा किसी भी बैंक में नहीं है. साथ ही लघु बचत योजनाओं व ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सुविधा लोगों को दी जा रहीं है. सुरक्षा व समृद्धि के लिए ग्रामीण डाक बीमा अन्य बीमा सेवाओं से बेहतर है जो कम प्रीमियम पर अधिक बोनस सहित लाभ बीमा धारकों को दिया जाता है. उन्होंने ग्रामीण संचार प्रौद्योगिकी की जानकारी विस्तार से देते हुए कहा सभी डाक घरों को कंप्यूटरीकृत जनवरी 2015 से की जायेगी साथ ही ग्राहकों को डाक घर एटीएम सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने डाक सेवकों को जनता के शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने निर्देश दिये. मेले में 100 से अधिक ग्रामीणों ने डाक घर में अपना खाता खुलवाया. इस पर श्री झा ने ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय डाक सेवा एक लौती सेवा है जो गांव-गांव तक फैली हुई है. इस मौके पर मुख्य डाक घर के डाक अधीक्षक एस के सुमन, सहायक डाक अधीक्षक महादेव प्रसाद सहित डाक कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >