बांका . बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ द्वारा केंद्रीय समिति बिहार के तत्वावधान में मूलभूत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालय में पहुंच कर विरोध जताया व प्रदर्शन किया. मालूम हो गृह रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य आठ दिसंबर से ही सभी सामूहिक अवकाश पर हैं. संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को शहर स्थित सभी बैंक, डाक घर, अस्पताल, थाना, अंचल कार्यालय, वरीय पदाधिकारी कार्यालय सहित में अन्य कार्यालय में पहुंच कर विरोध जताते हुए एक भी कर्मी को अपने कार्य पर उपस्थित नहीं रहने कि बात कही. उन्होंने कहा कि आंदोलन सफल रहा जब तक सरकार मांगों पूरी नहीं करेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगी. इसके लिए 15 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान से रैली निकाली जायेगी जो बिहार विधान सभा व राज्य सरकार के समझ आर ब्लॉक चौराहे पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आयोजित की जायेगी. इसमें पूरे सूबे के संघ के सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. सचिव विभाष कुमार झा ने कहा कि सरकार गृह रक्षा वाहिनी सदस्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इसके लिए एक जुट होकर मांगों के समर्थन में शंखनाद कर चुके है. पांच सूत्री मांगे जब तक पूरा नही होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगी. इस मौके पर मनोज सिंह, बनवारी मंडल, चमक लाल ठाकुर, लक्ष्मण मंडल, सीताराम मंडल, जितेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, अनिरुद्ध मंडल, श्रवण शर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
रक्षा वाहिनी कर्मी का दूसरे दिन भी आंदोलन जारी
बांका . बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ द्वारा केंद्रीय समिति बिहार के तत्वावधान में मूलभूत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालय में पहुंच कर विरोध जताया व प्रदर्शन किया. मालूम हो गृह रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य आठ दिसंबर से ही सभी सामूहिक अवकाश पर हैं. संघ के जिलाध्यक्ष नकुल […]
