ऑटो पलटने से चार घायल

बेलहर . थाना क्षेत्र के भगत पेट्रोल पंप के पास संग्रामपुर से बेलहर आ रही एक ऑटो पलट जाने से चार लोग घायल हो गये. इसमें बेलहर बाजार निवासी विकास कुमार के सर में अधिक चोट आयी. विकास कुमार की गंभीर स्थित को देखते हुए संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी […]

बेलहर . थाना क्षेत्र के भगत पेट्रोल पंप के पास संग्रामपुर से बेलहर आ रही एक ऑटो पलट जाने से चार लोग घायल हो गये. इसमें बेलहर बाजार निवासी विकास कुमार के सर में अधिक चोट आयी. विकास कुमार की गंभीर स्थित को देखते हुए संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल चालक द्वारा ओवर टेकिंग करने के कारण ऑटो अपने बचाव में असंतुलित होकर पलट गयी. वहीं घायल उमेश पोद्दार, साहबगंज मथुरा के विनोद साव व रेखा देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में डा अमित कुमार के द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >