बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि विभाग ने राहत भरी पहल की है. किसानों की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए विभाग ने कम दर पर मूंग एवं मक्का बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में प्रखंड कृषि कार्यालय, बाराहाट द्वारा क्षेत्र के किसानों के बीच बीज वितरण किया जायेगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी इंद्रदेव दास ने बताया कि किसानों के बीच 22 क्विंटल मूंग एवं 12 क्विंटल मक्का का बीज सरकारी दर पर उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने जानकारी दी कि मूंग बीज के लिए किसानों को 78 रुपये प्रति किलोग्राम तथा मक्का बीज के लिए 38 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करना होगा. बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को सबसे पहले अपने पंचायत के कृषि समन्वयक से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कृषि विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद ही किसानों को बीज उपलब्ध कराया जायेगा. कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं और आधुनिक खेती के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें.
किसानों के बीच 22 क्विंटल मूंग व 12 क्विंटल मक्का बीज का होगा वितरण
22 quintals of moong and 12 quintals of maize seeds will be distributed among the farmers.
