कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में 22 लोगों की स्क्रीनिंग

कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में 22 लोगों की स्क्रीनिंग

धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ””ओल्ड कैंसर डे सेलिब्रेशन”” के तहत महिलाओं को बच्चेदानी व स्तन कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

धोरैया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में सोमवार को ””ओल्ड कैंसर डे सेलिब्रेशन 2026”” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कुल 22 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग भी की गयी.

नि:शुल्क जांच व समय पर उपचार की अपील

कैंसर ओपीडी की डॉक्टर प्रियंका गुप्ता ने बताया कि चार फरवरी से 11 फरवरी तक विशेष जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस अभियान के तहत विशेष रूप से महिलाओं को बच्चेदानी (सर्वाइकल) व स्तन कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि यदि शरीर में किसी भी प्रकार का छाला एक महीने से अधिक समय तक बना रहता है, तो उसे नजरअंदाज न करें. अविलंब जांच कराएं.

सदर अस्पताल में उपलब्ध हैं सुविधाएं

डॉक्टर गुप्ता ने महिलाओं से अपील की कि बच्चेदानी के मुंह की जांच के लिए वे बांका सदर अस्पताल पहुंचें, जहां इसके लिए पूरी व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध है. इसके अलावा, स्तन में किसी भी प्रकार की गांठ या गिल्टी को गंभीरता से लेने की सलाह दी गयी.

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ज्योति राजवार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे. चिकित्सकों ने जोर दिया कि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान होने से इसका इलाज संभव है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >