बसमत्ता ने कुर्माडीह का हराया

बांका . जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के भेड़ामोड़ के खेल मैदान में आयोजित सीनियर डिवीजन लीग चैंपियनशिप में रविवार को दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट बनाम जागरण स्पोर्टिंग क्लब चिंगुलिया के बीच पहला मैच खेला गया. इसमें बाराहाट ने 4-0 से जीत दर्ज की. वहीं सेमी फाइनल के दूसरे मैच में […]

बांका . जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के भेड़ामोड़ के खेल मैदान में आयोजित सीनियर डिवीजन लीग चैंपियनशिप में रविवार को दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट बनाम जागरण स्पोर्टिंग क्लब चिंगुलिया के बीच पहला मैच खेला गया. इसमें बाराहाट ने 4-0 से जीत दर्ज की. वहीं सेमी फाइनल के दूसरे मैच में टाई ब्रेकर से बुलेट स्पोर्टिंग क्लब बसमत्ता ने युवा क्लब कुर्माडीह को 4-3 से मात देकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्षा नीलम सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल को किक मारकर की. उन्होंने सभी खिलाडि़यों को अनुशासन में रहते हुए खेल भावना से अपना प्रदर्शन दिखाने की बात कही. इस मौके पर प्रो विश्वजीत सिंह, सुबोध झा, रणजीत झा, महेंद्र सिंह, शंभु सिंह, उदय कुमार यादव, नीरज कुमार, मुखिया हाजी वसीर, मो सहराव, निजाम ईरानी, संजय कुमार सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद थे. मैच में मनोरंजन प्रसाद, विजय वेसरा, प्रमोद कुमार सिंह व प्रभाष चंद्र झा ने निर्णायक के रूप में अपनी सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >