धोरैया . प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में बुधवार को शिक्षा के अधिकार 2009 के तहत शिकायतों के निवारण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत उदघाटन प्रखंड प्रमुख राधा देवी के द्वारा किया गया. कार्यशाला में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत किस प्रकार शिकायतों का निवारण किया जाय. उस पर विशेष चर्चा किया गया. बीइओ असफाक आलम द्वारा बताया गया कि शिकायतों का निवारण सक्षम प्राधिकार के तहत स्थानीय रूप से किया जाना है. इसके लिए स्थानीय प्राधिकार प्राथमिक विद्यालय में मुखिया द्वारा गठित किया जायेगा वहीं मध्य विद्यालयों में प्रखंड स्तर पर बीइओ द्वारा किया जायेगा. बताया गया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर सात दिनों के अंदर स्थानीय स्तर पर निष्पादन किया जाना है. तीस दिनों के पश्चात सक्षम प्राधिकार को अपील किया जायेगा. बीइओ द्वारा कार्यशाला में उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों से विद्यालय संचालन में सहयोग करने का अनुरोध किया. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, शम्स तबरेज आलम, अमरेंद्र कुमार सिंह, मो हासीम, आरपी एहतेशामुल हक, राजकुमार प्रसून सहित अन्य उपस्थित थे.
शिकायतों के निवारण के कार्यशाला
धोरैया . प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में बुधवार को शिक्षा के अधिकार 2009 के तहत शिकायतों के निवारण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत उदघाटन प्रखंड प्रमुख राधा देवी के द्वारा किया गया. कार्यशाला में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत किस प्रकार शिकायतों का निवारण किया जाय. उस पर […]
