फोटो: 3 बांका 3: वृक्षारोपण करते एनएसएस के कार्यकर्ता व उपस्थित पदाधिकारी बांका . पीबीएस कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामपुर गांव में पौधारोपण किया. इस विशिष्ट शिविर में कार्यक्रम समन्वयक जय प्रकाश नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डा राजेश कुमार मिश्र के निर्देशन में रामपुर गांव में एक सौ फलदार व छायादार पौधे लगाया. कार्यक्रम में तिलका मांझी विश्व विद्यालय से आये जय प्रकाश नारायण यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एनएसएस के लक्ष्य, उद्देश्य एवं उससे जुड़ी कई रोचक जानकारी दी. वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को समाज सेवा के कार्य में पूरी सहभागिता से कार्य करें. मौके पर प्रो विश्वजीत सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. साथ ही कार्यक्रम में अनुप, समरेश, कृष्णा, भोलेशंकर, ज्ञान माला, प्रियंका, वीरु, चंदन सहित अन्य उपस्थित थे.
एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने रामपुर में किया पौधारोपण
फोटो: 3 बांका 3: वृक्षारोपण करते एनएसएस के कार्यकर्ता व उपस्थित पदाधिकारी बांका . पीबीएस कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामपुर गांव में पौधारोपण किया. इस विशिष्ट शिविर में कार्यक्रम समन्वयक जय प्रकाश नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डा राजेश कुमार मिश्र के निर्देशन में रामपुर […]
