बांका . छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली वारदात के बाद पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जानकारी देते हुए एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले की सीमा को सील कर दिया गया है. आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है.
पुलिस अपने गुप्तचर को लगा चुकी है. नये चेहरे पर विशेष नजर रखी जा रही है. मालूम हो कि सोमवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बड़ा हमला पैट्रोलिंग जीप पर हमला कर दिया था जिसमें अद्धसैनिक बल के 11 जवान और दो अधिकारी शहीद हो गये थे.
