शिविर लगा कर पेंशन का हुआ वितरण

चांदन . प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय भैरोगंज के मैदान पर मंगलवार को शिविर लगा कर चंदुआरी पंचायत के लाभुकों के बीच पेंशन का वितरण किया गया. इस शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन आदि के रूप में लगभग आठ लाख रुपये की पेंशन राशि का वितरण हुआ. मुखिया शहेंद्र […]

चांदन . प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय भैरोगंज के मैदान पर मंगलवार को शिविर लगा कर चंदुआरी पंचायत के लाभुकों के बीच पेंशन का वितरण किया गया. इस शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन आदि के रूप में लगभग आठ लाख रुपये की पेंशन राशि का वितरण हुआ. मुखिया शहेंद्र दास की उपस्थिति में पंचायत सचिव शिवनंदन झा एवं विकास मित्र रामदेव दास के हाथों पेंशन राशि बांटी गयी. पेंशन की राशि पाने वाले लाभुक काफी खुश नजर आ रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >